जौनपुर में मिली 74 हजार रुपये की नकली करेंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद नौ शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 100 रुपये के कुल 74 हजार 100 रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। अपर अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवन्सीपुर पार्क के पास घेराबंदी करके मंगलवार …

जौनपुर। जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद नौ शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 100 रुपये के कुल 74 हजार 100 रुपये की नकली करेंसी बरामद की है।

अपर अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जवन्सीपुर पार्क के पास घेराबंदी करके मंगलवार को नौ शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी जामा तलाशी से कुल 74 हजार 100 मूल्य के 100-100 रुपये के नकली करेंसी नोट विभिन्न सिरीज के एक लाइसेंसी रिवाल्वर मय 5 चक्र कारतूस, एक खोखा 32 वोर, 10 मोबाइल बरामद किया है।

वहीं, पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि नेपाल से लाकर नकली नोटों का कारोबार करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद उर्फ पप्पू अन्सारी मीरगंज बाजार थाना मीरगंज जौनपर, मुलायम यादव शेखजैनपुर (लखीपुर) थाना मीरगंज जौनपुर, रामपाल यादव कुअरपुर थाना पवारा जौनपुर, सत्यम तिवारी रामपुरकला थाना मछलीशहर जौनपुर, सुभाष पाण्डेय नडार थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह सिरसी बरईपार थाना सिकरारा जौनपुर, पिन्टू शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा दिलावरपुर थाना मडियाहूं जौनपुर, रामविलास सरोज उर्फ विजय सरोज उर्फ कम्पोटर सलारपुर थाना नेवढिया जौनपुर व आशीष शर्मा निवासी चौजीतपुर थाना सुजानगंज जौनपुर हैं।

संबंधित समाचार