मुरादाबाद : कार की टक्कर से घायल फर्म कर्मी की मौत, साथी गंभीर
मुरादाबाद, अमृत विचार। 3 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए फर्म कर्मी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। जबकि उनके साथी का अभी भी उपचार चल रहा है। हादसे का शिकार हुए 65 वर्षीय अनिल पार्क वाला के मोहल्ला शिव सहाय मंदिर के निवासी थे। वह अमरोहा जनपद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। 3 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए फर्म कर्मी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। जबकि उनके साथी का अभी भी उपचार चल रहा है। हादसे का शिकार हुए 65 वर्षीय अनिल पार्क वाला के मोहल्ला शिव सहाय मंदिर के निवासी थे।
वह अमरोहा जनपद के डिंडोली थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश वूलन मिल में काम करते थे। 7 नवंबर की रात वह अपने साथी मंगू पुरा निवासी ध्यान सिंह के साथ फर्म से ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। दिल्ली रोड पर टीएमयू के सामने उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में बाइक सवार अनिल और ध्यान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अनिल को परिजनों ने साईं अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह 5:00 उन्होंने दम तोड़ दिया।
