अयोध्या: कल शाम 4 बजे से 32 घंटे तक हाईवे पर भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार को होने वाली 14 कोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन की युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। इसी क्रम में रूट डायवर्जन के भी निर्देश दे दिए गए हैं। 32 घंटे एनएच 27 हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। …

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार को होने वाली 14 कोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन की युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। इसी क्रम में रूट डायवर्जन के भी निर्देश दे दिए गए हैं। 32 घंटे एनएच 27 हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। कार व दोपहिया वाहनों को ही हाईवे पर चलने की अनुमति रहेगी। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी से रूट डायवर्जन होगा। यह डायवर्जन बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सरकारी वाहन, एंबुलेंस व श्रद्धालुगणों के वाहन को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन को डायवर्जन किया जाएगा।

इसे पढ़ लें तभी जाएं हाईवे पर

  • लखनऊ से गोरखपुर व बस्ती की ओर आने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड कर्नेलगंज, उतरौला, डुमरियागंज से गोरखपुर की ओर डायर्वजन किया जाएगा।
  • गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन डुमरियागंज से उतरौला, जरवल रोड कर्नेलगंज, बाराबंकी से होकर लखनऊ जा सकेंगे।
  • गोण्डा/बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन मनकापुर से ही कर्नेलगंज, जनवल रोड, रामनगर चौराहा वाया बाराबंकी होते हुए लखनऊ की ओर जा सकेंगे।
  •  इलाहाबाद/सुल्तानपुर की ओर से-अयोध्या होकर जनपद बस्ती/ गोरखपुर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से ही कटका, सेमरी, महरूआ,अम्बेडकरनगर, बस्ती होते हुए गोरखपुर की ओर रवाना किया जाएगा।
  • अंबेडकरनगर से अयोध्या होकर बस्ती/गोरखपुरे जाने वाले वाहनों को अ‍ेबेडकरनगर से ही टांडा रोड, बस्ती गोरखपुर की ओर डायर्वजन किया जाएगा।
  • गोरखपुर बस्ती से अम्बेडकरनगर जाने वाले वाहनों को पुटहिया पुलिस चौकी बस्ती से कलवारी, टांडा से डायर्वजन किया जाएगा।
  • रायबरेली-अमेठी से अयोध्या होकर बस्ती/गोरखपुर आने वाले वाहनों को अमेठी से ही सुल्तानपुर, कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरी घाट होते हुए जनपद गोरखपुर की ओर डायर्वजन की आवश्यकता होगी।
  • गोरखपुर से रायबरेली अमेठी जाने वाले वाहनों को दोहरीघाट से आजमगढ़, शाहगंज, कादीपुर, सुल्तानपुर व अमेठी होकर रायबरेली जाने को मिलेगा।
  • लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया सुल्तानपुर कटका चौराहा सेमरी महरूआ, अम्बेडकरनगर से डायर्वजन किया जाएगा।
  • आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर, महरूआ, सेमरी, सुल्तानपुर से डायर्वजन किया जायेगा।
  • गोंडा से अयोध्या आने वाले वाहन को लकड़मंडी से बस्ती हाइवे की तरफ से डायर्वजन किया जायेगा।
  • अंबेडकरनगर गोसाईगंज से अयोध्या आने वाले वाहन गोसाईगंज तिराहे से भीटी चौराहे से पिपरी जलालपुर होकर सुल्तानपुर रोड होकर जाएंगे।
  • टांडा मयाबाजार से आने वाले वाहन को पूराबाजार तिराहे से इटौरा चौराहा होते हुए थाना पूराकलंदर होकर सुल्तानपुर रोड से जाना पड़ेगा।

संबंधित समाचार