संविधान बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी : आरके चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए अब भाजपा को हराना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब लुटे, पिटे, कमजोर, पिछड़े और पिछाड़े गए लोगों के साथ-साथ किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक को एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटानी होगी। चौधरी बुधवार …

अयोध्या। पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए अब भाजपा को हराना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब लुटे, पिटे, कमजोर, पिछड़े और पिछाड़े गए लोगों के साथ-साथ किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक को एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटानी होगी।

चौधरी बुधवार को बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। आयोजक बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने कहा कि वर्तमान योगी-मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। इस कारण आम जनता महंगाई से पीड़ित है। जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आम जनता योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभोर रावत एवं संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने किया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य छोटे लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, डॉक्टर तैयब, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार