रामपुर : यातायात नियमों का उल्लंघन करने में 80 वाहनों का चालान
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के तहत बुधवार को ट्रैफिक प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर मुख्य चौराहों पर बड़े वाहनों को रोककर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। ताकि रात्रि और कोहरे के समय हादसे कम हो सकें। सभी चालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन …
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के तहत बुधवार को ट्रैफिक प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर मुख्य चौराहों पर बड़े वाहनों को रोककर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। ताकि रात्रि और कोहरे के समय हादसे कम हो सकें। सभी चालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने में 80 वाहनों के चालान काटे गए।
यातायात माह के 10वें दिन ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में बरेली गेट माल मालगोदाम, बरेली रोड पनवड़िया चौराहे पर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाकर अभियान चलाया गया। इस मौके पर वाहन चालकों को बताया गया कि रिफ्लेक्टर टेप लगाकर रात्रि व कोहरे के समय दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाती है। साथ ही साथ ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण ने फैलाने के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात के नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 80 वाहनों का चालान किया गया। 10,000 नगद जुर्माना भी प्राप्त किया गया।
