जौनपुर के डीएम ने सरकारी अस्पताल में मनाया बेटी का जन्मदिन
जौनपुर। जिले के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपनी बेटी का जन्मदिन सरकारी अस्पताल में मनाकर समाज को अनूठा संदेश दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और डॉ अंकिता राज की ओर से समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी बेटी आव्या का तीसरा जन्म दिवस जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों, परिजनों और मीडिया …
जौनपुर। जिले के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपनी बेटी का जन्मदिन सरकारी अस्पताल में मनाकर समाज को अनूठा संदेश दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और डॉ अंकिता राज की ओर से समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी बेटी आव्या का तीसरा जन्म दिवस जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों, परिजनों और मीडिया बंधुओं के साथ केक काटकर मनाया गया।
साथ ही उपहार स्वरूप सभी नवजात शिशुओं को ऊनी वस्त्र प्रदान किया। इसके साथ ही 10 नवंबर 2018 की याद पुनः ताजा हो गई जब कौशांबी के जिला अस्पताल में डॉक्टर रेखा यादव की ओर से सुरक्षित व सकुशल प्रसव कराते हुए डॉ अंकिता राज ने नन्ही सी परी को जन्म दिया था।
वर्मा ने जनपद वासियों से अपील की है कि सरकारी अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराएं और सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं में भागीदारी निभाएं। डॉ अंकिता राज ने अस्पताल में उपस्थित समस्त चिकित्सकों और परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उपस्थित सभी परिजनों को बधाई व शुभकामना दिया। जिन्होंने प्रसव के लिए महिला जिला चिकित्सालय को चयनित किया।
