मुरादाबाद : छजलैट प्रकरण में आजम समेत सपाइयों पर दर्ज मामले में सुनवाई टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट कांड में सपा के कद्दावर नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपाइयों पर दर्ज मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह न आने के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख नियत की है। मामला वर्ष 2008 का है। सपा के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट कांड में सपा के कद्दावर नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपाइयों पर दर्ज मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह न आने के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख नियत की है।

मामला वर्ष 2008 का है। सपा के कद्दावर नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कार से छजलैट क्षेत्र से गुजर रहे थे। कार के शीशे पर काली फिल्म होने के कारण पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया था। इसके बाद छजलैट थाने के सामने जमकर हंगामा हुआ था। आजम खां अपने बेटे के साथ थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए थे। सूचना पर मंडल भर के सपाई भी मौके पर आ गए थे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया था। इस मामले में आजम व अब्दुल्ला समेत अन्य सपाइयों के खिलाफ छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में 11 साल तक आजम खां वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

इसके बाद वर्ष 2019 में उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना व फरारी का एक अन्य मामला छजलैट थाने में दर्ज कराया गया था। बुधवार को दोनों मामलों में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शहनवाज शिफ्ते ने बताया कि दोनों मामलों में गवाह न आने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 17 नवंबर को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार