हरदोई: सुनील हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, मौसेरे भाई ने की थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पैसों के लेन-देन के चलते युवक की उसी के मौसेरे भाई ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को लटका दिया। लोनार पुलिस ने आपरेशन शिकंजा के तहत हत्यारे मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि लोनार थाने …

हरदोई। पैसों के लेन-देन के चलते युवक की उसी के मौसेरे भाई ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को लटका दिया। लोनार पुलिस ने आपरेशन शिकंजा के तहत हत्यारे मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि लोनार थाने के दुबघटिया मजरा भीखपुर निवासी 16 वर्षीय सुनील पुत्र रामसागर का शव 5 नवंबर को गांव के दक्षिण झाड़ियों से बरामद किया गया था।

इस मामले में सुनील के पिता की तहरीर पर उसी के मौसेरे भाई प्रेमी उर्फ अरविंद पुत्र रामविलास को नामज़द किया गया था। मामले की जांच एसओ इंद्रेश कुमार यादव कर रहे थे। बुधवार को लोनार पुलिस ने प्रेमी उर्फ अरविंद को सवायजपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह और सुनील सगे मौसेरे भाई थे। दोनों दिल्ली में काम करते थे। सुनील का 55 सौ रुपए शंकर पर उधार था।

वहीं प्रेमी उर्फ अरविंद का अमर सिंह पर तीन हज़ार रुपए बकाया था। बकौल प्रेमी उर्फ अरविंद 3 नवंबर को पैसों के लेन-देन को लेकर बात काफी आगे निकल गई ,नशे की हालत में कुछ समझ में नहीं आया।प्रेमी उर्फ अरविंद ने सुनील की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी।इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया। लेकिन रस्सी टूट गई।

पुलिस ने प्रेमी उर्फ अरविंद की निशानदेही पर रस्सी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी करनें वाली टीम में एसओ श्री यादव के अलावा सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबिल अरविंद यादव, कांस्टेबिल दुर्गेश कुमार, अशोक कुमार व सर्विलांस टीम के सुभाष मौर्या शामिल रहे।

संबंधित समाचार