अश्लील वीडियो बनाकर जीजा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, चार दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार महिलाओं के लिए मिशन शक्ति चला रही है तो लखनऊ पुलिस ये अभियान फेल करने में जुटी है। सआदतगंज थाना पुलिस ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया। जहां जीजा के दुष्कर्म का शिकार एक नाबालिग के पिता की शिकायत पुलिस चार दिन टरकाती रही। आरोपी को दुष्कर्म की बजाय शांतिभंंग में चालान …

लखनऊ। योगी सरकार महिलाओं के लिए मिशन शक्ति चला रही है तो लखनऊ पुलिस ये अभियान फेल करने में जुटी है। सआदतगंज थाना पुलिस ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया। जहां जीजा के दुष्कर्म का शिकार एक नाबालिग के पिता की शिकायत पुलिस चार दिन टरकाती रही। आरोपी को दुष्कर्म की बजाय शांतिभंंग में चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ा तो चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

सआदतगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने बीते छह नवम्बर को सआदतगंज थाने में अपने दामाद के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि उसके दामाद ने उसकी दूसरी नाबालिग बेटी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया है। इस वीडियो के बूते वह ब्लैकमेल कर बेटी से दुष्कर्म करता है और वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता है।उसने वीडियो वायरल न करने की एवज में दो लाख रुपये भी मांगे हैं। सआदतगंज पुलिस ने इसे आपसी विवाद करार देते हुए शांतिभंग में आरोपी सैफ अली का चालान कर दिया।

बुधवार को पीड़िता के पिता ने जब एसीपी बाजारखाला से मिलकर सारी कहानी बताई। इस बीच उनकी शिकायत मीडिया पर वायरल हो गई तो अफसरों में हलचल हुई। पुलिस के सोशल मीडिया सेल से यह मुकदमा दर्ज करने का निर्देश आया तब थानाध्यक्ष ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष खुद को सही ठहरा रहे

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव का कहना है कि छह नवम्बर को पीड़िता के पिता अपनी बड़ी बेटी के साथ आए थे। प्रार्थना पत्र देकर चले गए थे। जब उनसे कार्यवाही के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डांट-डपट कर छोड़ देना। जब बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया तो परिजन नहीं आए। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।

संबंधित समाचार