जौनपुर में बड़ा हादसा: मालगाड़ी के 21 डिब्बे पटरी से उतरे, तमाम ट्रेने प्रभावित, गार्ड-लोकोपायलट सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर घाटमपुर के पास एक 59 बोगी लगी मालगाड़ी की 21 बोगियां पलट गई। जिसकी वजह से जौनपुर और वाराणसी रेल मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हो गया। सभी ट्रेनों का रुट डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह …

जौनपुर। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर घाटमपुर के पास एक 59 बोगी लगी मालगाड़ी की 21 बोगियां पलट गई। जिसकी वजह से जौनपुर और वाराणसी रेल मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हो गया। सभी ट्रेनों का रुट डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही थी। हादसे के बाद तमाम ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा है।

बीच की बोगियां पलटी थी, सुरक्षित है गार्ड और लोकोपायलट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुगलसराय के लिए कोयला लेकर सुल्तानपुर से सुबह 06:58 बजे निकली थी। मगर श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद अचानक से ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गई। पलटी गई सभी बोगियां बीच की थी। आगे और पीछे की बोगियां सुरक्षित बच गई। बीच की बोगियां पलटने की वजह से लोकोपायलट और गार्ड दोनों सुरक्षित है।

किसी डिब्बे के पहिए जाम होने की वजह से हुई घटना
जौनपुर पीडब्ल्यूआई बृजेश यादव की माने तो मालगाड़ी के किसी डिब्बे का पहिया जाम होने की वजह से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के आगे आउटर पर जैसे रेललाइन परिवर्तन के लिए बढ़ी तभी अचानक उसका डिब्बा पलट गया। सूचना पर रेलवे के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

इन मार्गों का ट्रेन संचालन ठप
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद वाराणसी लखनऊ बाया जफराबाद रेल लाइन का ट्रेन संचालन फिलहाल ठप हो गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

हिंदुत्व पर विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत दर्ज

संबंधित समाचार