तमिलनाडु में बारिश: महिला इंस्पेक्टर ने बेहोश पड़े युवक को कंधों पर उठाकर ऑटो में बैठाया, अस्पताल पहुंचने पर बची जान
तमिलनाडु। तमिलनाडु में कुछ दिनों से बारिश जारी है। वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए है और अब लोगों को कारण लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों में तमिलनाडु पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला इंस्पेक्टर बेहोश युवक को …
तमिलनाडु। तमिलनाडु में कुछ दिनों से बारिश जारी है। वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए है और अब लोगों को कारण लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों में तमिलनाडु पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला इंस्पेक्टर बेहोश युवक को अपने कंधे पर उठाकर उसे अस्पताल पहुंचा रही हैं। इस वीडियो को IAS सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इंस्पेक्टर राजेश्वरी से ज्यादा सशक्त कंधे किसी के भी नहीं हो सकते। भारी बारिश के बीच उन्होंने एक बेहोश व्यक्ति को ऑटो में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
राजेश्वरी चेन्नई के टीपी चेतराम पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। जब वे चेन्नई के हालात जानने निकली थीं तो उन्होंने एक आदमी सड़क के किनारे बेहोश पड़ा दिखा। उन्होंने लोगों की मदद से उसे उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े-
गृह मंत्री शाह बोले- कोविड महामारी की परछाई से बाहर आ गया है देश
