अमेठी: आठ माह की बच्ची को लेकर भागी महिला का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। तीन दिनों पूर्व जालसाज महिला ने आठ माह की बच्ची को लेकर चम्पत हो गयी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस तीन दिनों बाद भी सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत …

अमेठी। तीन दिनों पूर्व जालसाज महिला ने आठ माह की बच्ची को लेकर चम्पत हो गयी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस तीन दिनों बाद भी सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि जगदीशपुर
थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमलीगाव निवासी सत्येन्द्र सरोज अपनी आठ माह की बच्ची को पत्नी के साथ लेकर वारिसगंज बाजार आए थे जहां पत्नी ने पति की गोद में आठ माह की बच्ची को देकर ब्यूटी पार्लर के अंदर चली गई।

वहीं कुछ पलों बाद अज्ञात एक महिला ने बच्ची को लेकर बैठे उसके पिता से कहा कि बच्ची की मां ने मुझे भेजा है कि बच्ची को लेकर मेरे पास चली आओ। बच्ची के पिता सत्येन्द्र ने विश्वास मान कर बच्ची को अज्ञात महिला को सौंप दिया। जब काफी देर बाद बच्ची की मां सुनीता ब्यूटी पार्लर से निकल कर बगल बैठे एक होटल पर पति से बच्ची के बारे मे पूंछा तो पति ने कहा कि एक महिला को तुमने ही तो बच्ची लेकर आने को भेजा था।

यह सुनते ही बच्ची की मां ने कहा कि हमने किसी को नहीं भेजा यह कहकर पति पत्नी रोते बिलखते आसपास छान मारा परन्तु कहीं बच्ची को लेकर फरार महिला का सुराग नहीं लगा। निराश होकर बच्ची के पिता ने अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर थाने में देकर एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परन्तु रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गहरी नींद में सो रही पुलिस समाचार लिखे जाने तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

इतना जरूर कर दिया कि सीसीटीवी फुटेज कैमरे में बच्ची लिए अज्ञात महिला की फोटो को वायरल कर जनता से मदद की गुहार लगाई है जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस अपना पल्ला झाड़ चुकी है और पूरी जिम्मेदारी जनता निभाए ।इस समबन्ध में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि गायब बच्ची व धोखेबाज महिला का पता लगाने के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार