संभल : रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत
संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रहमापुर में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह किराये का ट्रैक्टर लेकर जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। जानकारी के बाद परिजन पहुंचे। शव देखकर वहां कोहराम मच गया। सूचना …
संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रहमापुर में खेत जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह किराये का ट्रैक्टर लेकर जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। जानकारी के बाद परिजन पहुंचे। शव देखकर वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाल पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
तहसील क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी जयसिंह (55) गुरुवार की दोपहर पड़ोस के ही गांव पीपली रहमापुर मिलक निवासी पिंटू के ट्रैक्टर रोटावेटर को किराये पर जुताई के लिए लाया था। ट्रैक्टर पर वे दोनों ही सवार थे। जुताई के दौरान अचानक जयसिंह का पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
किसान की मौत के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस को भी सूचना दे दी गई, जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार व कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण जानकारी ली। पुलिस ट्रैक्टर व रोटावेटर को थाने ले आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
