रामपुर: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मचा कोहराम
दढ़ियाल, अमृत विचार। नगर की साप्ताहिक बाजार से सामान खरीद कर घर को लौट रहे एक व्यक्ति को काशीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। …
दढ़ियाल, अमृत विचार। नगर की साप्ताहिक बाजार से सामान खरीद कर घर को लौट रहे एक व्यक्ति को काशीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
गुरुवार देर शाम पर्वतपुर निवासी राजा राम पुत्र घासी राम दढ़ियाल की बाजार कर अपने गांव पर्वतपुर के लिए लौट रहा था। जैसे ही वह दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर रतन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार भूसी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई।
बाइक सवार राजा राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ओर परिजन मौके पर पहुंच गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर – ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक राजा राम परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। मृतक अपने पीछे एक लड़की को छोड़ गया। वहीं दूसरी ओर रोते बिलखते परिजनों का बुरा हाल था।
