पीलीभीत: चचेरे भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। नगर से सटे गांव रौतापुर में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर निवासी वेदपाल कश्यप (35) …

बिलसंडा, अमृत विचार। नगर से सटे गांव रौतापुर में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर निवासी वेदपाल कश्यप (35) का अपने तेहेरे भाई कल्लू से घरेलू विवाद चल रहा था ।बृहस्पतिवार देर शाम शराब के नशे में धुत कल्लू ने वेदपाल को घेर लिया।इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई ।उधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। इसके बाद शव कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद की वजह से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

दोनों के मकान बराबर में हैं। दिन में दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा होने की बात भी पता चली है। इसी में घटना होने की बात निकली है। हालांकि घटना के पीछे असली वजह क्या है ,इसका अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

वेदपाल कश्यप एवं कल्लू कश्यप आपस में चचेरे तेहेरे भाई हैं। पारिवारिक विवाद के चलते बृहस्पतिवार की देर शाम कल्लू पर शराब के नशे में धुत होकर वेदपाल की चाकू से गोदकर हत्या करने का मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है।शव कब्जे में ले लिया गया है।मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश जारी है। – उदयवीर सिंह, एसओ बिलसंडा

संबंधित समाचार