रामपुर : शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हजरत मोहम्मद मुस्तुफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम पर अमर्यादित टिप्पणी करने और कुरआन मजीद से 26 आयतों को हटाने के लिए याचिका दायर करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का जुमे की नमाज के बाद शिया मसलक ने मकबरा गेट पर पुतला फूंक दिया। इसके बाद शिया जामा मस्जिद …

रामपुर, अमृत विचार। हजरत मोहम्मद मुस्तुफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम पर अमर्यादित टिप्पणी करने और कुरआन मजीद से 26 आयतों को हटाने के लिए याचिका दायर करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का जुमे की नमाज के बाद शिया मसलक ने मकबरा गेट पर पुतला फूंक दिया। इसके बाद शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम सैयद अली मोहम्मद नकवी के नेतृत्व में थाना गंज पहुंचकर वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी।

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा कुरआन मजीद की 26 आयतों को हटाने के लिए याचिका दायर करने और अब इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद मुस्तुफा सल्लललाहो अलैही वसल्लम के बारे में अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी करने के चलते शिया मसलक के लोग भड़क गए। जुमे की नमाज के बाद गुइया तालाब स्थित शिया जामा मस्जिद मकबरा जनाबे आलिया के गेट पर वसीम रिजवी का पुतला फूंक दिया।

इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के चित्र पर जूते भी बरसाए और वसीम रिजवी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इमामे जुमा मकबरा जनाबे आलिया सैयद अली मोहम्मद नकवी के मुताबिक वसीम रिजवी को मुर्तद करार दिया गया। साथ ही कहा गया कि वसीम रिजवी ने पहले भी कुरान-ए-करीम की बेहुरमती करने की कोशिश की थी जिसका पूरी दुनिया में विरोध किया गया।

मौलाना ने कहा कि अब पैगम्बर मोहम्मद मुस्तुफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की शान में अमर्यादित अभद्र टिप्पणी की है। शिया मसलक का कहना है कि ऐसे शख्स से हमारा और हमारी कौम का वास्ता, ताल्लुक नहीं है। साथ ही ऐसे किसी शख्स का साथ देने वाले से भी हमारा कोई वास्ता नहीं है। कहा कि मुर्तद वसीम रिजवी द्वारा हिन्दुस्तान के पुरअमन माहौल को खराब करने की नाकाम कोशिश की है।

मांग है कि वसीम रिजवी द्वारा लिखी हुई किताब को भी जल्द से जल्द प्रतिबंधित किया जाए ताकि, समाज में भाईचारा बना रहे और किताब से समाज में वैमनस्य नहीं फैले। इसके बाद मौलाना अली मोहम्मद नकवी के नेतृत्व में शिया मसलक के लोग थाना गंज पहुंचे और शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर असलम महमूद, मेहंदी मियां, सैयद इरफान जैदी, सैयद जहीर मोहसिन नकवी, सैयद इकबाल मेंहदी, कमल रिजवी, शोबी, आरिफ हुसैन, शाहजेब उल्लाह खां, रबाब अली, जौहर हुसैन आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार