सीतापुर: किसान संगठन ने किया भ्रष्टाचार का दसवां संस्कार, मुंडवाया सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार का दसवां संस्कार किया। इस दौरान किसानों ने सिर भी मुंडवा कर प्रदर्शन किया। बता दें कि बीते तीन नवंबर से मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी …

सीतापुर। मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार का दसवां संस्कार किया। इस दौरान किसानों ने सिर भी मुंडवा कर प्रदर्शन किया।

बता दें कि बीते तीन नवंबर से मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अवध) के बैनर तले एकत्रित मजदूर व कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने बैठे हैं। बीते बुधवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ता व मजदूरों ने ब्लॉक अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शव यात्रा निकाली थी और तहसील गेट पर ब्लाक में व्याप्त भृष्टाचार का पुतला फूंका था।

प्रदर्शन के क्रम में शुक्रवार को भ्रष्टाचार का दसवां संस्कार किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश पंजाबी, विक्रम गौतम, वित्तपाल राठौर, रमाकांत वर्मा व जगन्नाथ ने सिर मुंडवाए भ्रष्टाचार का दसवां संस्कार किया। इस दौरान मयंक सिंह चौहान, हरिहर सहित कार्यकर्ता व मजदूर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार