सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा पत्र, मांगी सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में किए गए दावे और आपत्तियों की सूची अभी तक नहीं दिये जाने की शिकायत की है और उनकी सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में किए गए दावे और आपत्तियों की सूची अभी तक नहीं दिये जाने की शिकायत की है और उनकी सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड और मतदेय स्थलों पर प्रदर्शित कराने की मांग की है।

नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों उदाहरणस्वरूप बुलंदशहर, बस्ती, हाथरस, कासगंज, गौतमबुद्धनगर, नोएडा, सहारनपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, बलिया, मऊ, महाराजगंज, संतकबीर नगर आदि जिलों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में अभी तक राजनैतिक दलों की न बैठक हुई और नहीं दावे-आपत्तियों की सूची दी गई है। उसका प्रदर्शन भी नहीं किया गया। दरअसल सपा ने पुनरीक्षण के काम में को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके अलाव अखिलेश यादव ने कुछ दिन पूर्व पत्रकारवार्ता में सूची प्रकाशन को लेकर सवाल उठाए थे।

उनका कहना था कि पिछले चुनावों के समय मतदाता सूची में जोड़े और काटे गये नामों का विवरण चुनाव आयोग से मिल जाता था लेकिन इस बार ऐसी सूची का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। मतदाता सूची में 21,56,262 नाम जोड़े गए हैं जबकि 16,42,756 नाम काटे गए हैं। पता नहीं किस दबाव में जोड़े और काटे गए नामों का विवरण नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया था कि यदि सूची का प्रकाशन नहीं किया गया तो चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी धरना देगी।

संबंधित समाचार