बरेली: पाइप लाइनों की लीकेज बनी लोगों के लिए सिरदर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्रनगर में गुरुवार की शाम कई जगहों पर टूटी पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने में जलकल विभाग की टीमें लगी रहीं। वार्ड में आए दिन पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पाइप लाइन के दुरुस्त होने के साथ पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को …

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्रनगर में गुरुवार की शाम कई जगहों पर टूटी पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने में जलकल विभाग की टीमें लगी रहीं। वार्ड में आए दिन पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पाइप लाइन के दुरुस्त होने के साथ पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है।

राजेंद्रनगर के ब्लॉक-ए के भवन संख्या 301/4 एवं 168 ए ब्लॉक एवं इंदिरानगर मोड़ पर आटा चक्की के पास गुरुवार की शाम पानी की लाइनों में लीकेज आ जाने से क्षेत्र में पानी का संकट शुरू हो गया। इन सभी मामलों की जानकारी गुरुवार की शाम को ही दे दी गई थी। शुक्रवार को नगर निगम की जलकल विभाग की टीमें यहां पहुंची और उन्होंने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

कई घंटे मशक्कत के बाद पानी की पाइप लाइनों को ठीक किया जा सके। शुक्रवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक राजेश कुमार यादव, अवर अभियंता अजीत सिंह, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे। टीम ने यह जानने की भी कोशिश की कि यहां बार-बार पानी की पाइप लाइनें आखिर क्यों क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

संबंधित समाचार