Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के ये सितारे…
मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी आज-कल बॉलीवुड की गलियों का सबसे गर्म टॉपिक बना हुआ है। खबरों की मानें तो विक्की और कटरीना की एंगेजमेंट कटरीना के मुंहबोले भाई कबीर खान के घर पर हुई थी। जिसमें दोनों की फैमली फंक्शन में मौजूद थे। विक्की और कटरीना की शादी की बात करें …
मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी आज-कल बॉलीवुड की गलियों का सबसे गर्म टॉपिक बना हुआ है। खबरों की मानें तो विक्की और कटरीना की एंगेजमेंट कटरीना के मुंहबोले भाई कबीर खान के घर पर हुई थी। जिसमें दोनों की फैमली फंक्शन में मौजूद थे। विक्की और कटरीना की शादी की बात करें तो दिसंबर में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच अब विक्की और कटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले लोगों को लेकर खुलासे होने लगे हैं।
बता दें, विक्की और कैट शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही शादी में बुला रहे हैं। शादी की लिस्ट में फिल्ममेकर करण जौहर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर के अलावा रोहित शेट्टी का नाम शामिल है। इसके साथ ही इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान को भी शादी का इनविटेशन दिया गया था और एक्टर ने उसे एक्सेप्ट भी किया था। इससे पहले खबरें आई थीं कि शादी के लिए सलमान खान को भी न्योता दिया गया था और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया था।
