मुरादाबाद : अटल पथ पर ओपन जिम में सेहत बना रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागरिकों को सेहतमंद रखने के लिए नगर निगम की ओर से सिविल लाइंस के अटल पथ पर तीन लाख रुपये की लागत से मुफ्त ओपन जिम का संचालन किया गया है। इस जिम में पहुंच आमजन खुद को सेहतमंद बना रहे हैं। शनिवार को ओपन जिम में व्यायाम कर रहे शहर के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागरिकों को सेहतमंद रखने के लिए नगर निगम की ओर से सिविल लाइंस के अटल पथ पर तीन लाख रुपये की लागत से मुफ्त ओपन जिम का संचालन किया गया है। इस जिम में पहुंच आमजन खुद को सेहतमंद बना रहे हैं। शनिवार को ओपन जिम में व्यायाम कर रहे शहर के नागरिक सुरेंद्र कबीर ने नगर निगम के इस पहल की सराहना की।

वहीं अन्य लोगों ने भी इसकी तारीफ कर इसके विस्तार की जरूरत बताई। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि नागरिकों को सेहतमंद रखने के लिए अटल पथ पर ओपन जिम खोला गया है। इसके अलावा कई पार्कों में भी ओपन जिम स्थापित कराएंगे। यह निशुल्क है। इसकी देखरेख नगर निगम खुद करेगा।

संबंधित समाचार