रामपुर : यातायात माह के 12वें दिन छात्राओं को किया जागरूक
रामपुर, अमृत विचार। जिले में 1 से 30 नवंबर तक यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को ट्रैफिक प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए। साथ …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में 1 से 30 नवंबर तक यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को ट्रैफिक प्रभारी सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। 80 वाहन चालकों का चालान काटे गए। जिसमें दो गाड़ी सीज की गई। इस दौरान 15000 का जुर्माना वसूला गया।
यातायात माह के 12वें दिन ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार को खुर्शीद कन्या इंटर कालेज समेत कई अन्य स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साथ ध्वनि व वायु प्रदूषण नहीं फैलाने के संबंध में बताया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहन चालकों के चालान काटे गए। दो वाहनों को सीज किया गया। जबकि 15 हजार का जुर्माना वसूला गया।
