राम-रावण की लड़ाई जैसा होगा विधानसभा चुनाव: ओपी राजभर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सत्ता में बैठे नेताओं का 27 नवम्बर के बाद मोतियाबिंद खत्म हो जायेगा। आगामी विधानसभा का चुनाव राम-रावण के लड़ाई जैसा होगा। यह बात इलाके के सहुआपुर में सुहेल देव भातीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने 27 नवम्बर को अतरौली में होने वाली जनसभा को …

सीतापुर। सत्ता में बैठे नेताओं का 27 नवम्बर के बाद मोतियाबिंद खत्म हो जायेगा। आगामी विधानसभा का चुनाव राम-रावण के लड़ाई जैसा होगा। यह बात इलाके के सहुआपुर में सुहेल देव भातीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने 27 नवम्बर को अतरौली में होने वाली जनसभा को लेकर अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इस इलाके में अर्कवंशी समाज की संख्या अधिक होने के बाद भी राजनीति में इनका कोई प्रतिनिधित्व नही हैं।

अपनी सरकार में इस जाति के लोगों का प्रतिनिधित्व करवाते हुए जातिवार गणना करवाने का काम करूंगा। उन्होंने बताया मऊ में भागीदारी संकल्प मोर्चा की जनसभा को देखकर भाजपा की नींद गायब हो गयी। पूर्वांचल में योगी से लेकर मोदी, अमित शाह की मीटिंगे होने लगी हैं। योगी सरकार अमितशाह की मीटिंग में परिवहन विभाग की दो हजार बसों का इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने बताया अमित शाह कहते हैं कि यूपी में दूरवीन से भी अपराधी नहीं दिखायी देते हैं। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी उन्हें दिखायी नहीं देते हैं। इस दौरान प्रभाकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विमलेश, सुरेश सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार