बरेली: रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रजाई गद्दे भरने की दुकान पर चिंगारी गिरने से आग लग गई और देखते ही देखते लाखों रुपए का सामान जल गया। संभल के असमोली थाना क्षेत्र निवासी बदलू रहमान ने बताया कि वह अपने बेटे शाहरुख के साथ पीलीभीत रोड स्थित खुशबू कॉलोनी गेट के पास रजाई गद्दे भरने का काम …

बरेली, अमृत विचार। रजाई गद्दे भरने की दुकान पर चिंगारी गिरने से आग लग गई और देखते ही देखते लाखों रुपए का सामान जल गया। संभल के असमोली थाना क्षेत्र निवासी बदलू रहमान ने बताया कि वह अपने बेटे शाहरुख के साथ पीलीभीत रोड स्थित खुशबू कॉलोनी गेट के पास रजाई गद्दे भरने का काम करते हैं।

उन्होंने यहां मशीन भी लगा रखी है। शनिवार की शाम उनकी दुकान से ऊपर से जा रहे बिजली के तारों में चिंगारी निकली जो उनकी दुकान पर गिर गई । इससे दुकान में आग लग गई और हंगामा मच गया । पास के बरात घर से लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक उनका लाखों का नुकसान हो चुका था।

संबंधित समाचार