बुलंदशहर: प्रतिज्ञा सम्मेलन के जरिये चुनावी अभियान को धार देंगी प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। पिछले दो साल से उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब सूबे के अलग-अलग इलाके में पार्टी पदाधिकारियों का सम्मेलन करके अपने चुनावी अभियान को धार देगी। इसी के तहत आज यानी रविवार को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य आयोजित किये जा रहे …

बुलंदशहर। पिछले दो साल से उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब सूबे के अलग-अलग इलाके में पार्टी पदाधिकारियों का सम्मेलन करके अपने चुनावी अभियान को धार देगी। इसी के तहत आज यानी रविवार को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य आयोजित किये जा रहे हैं जिन्हें प्रियंका संबोधित करेंगी।

बुलंदशहर के कस्बा अनूप शहर में पार्टी की प्रदेश प्रभारी 14 जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधा विचार-विमर्श करेंगी। प्रियंका 12 बजे अनूप शहर स्थित गंगा घाट पर पहुंचेंगी तथा पूजा अर्चना के उपरांत अनूप शहर के डीपीएस महाविद्यालय में होने वाले कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

इस कार्यक्रम में 14 जिलों के 14 ब्लॉक बनाई गई हैं इसके बीच एक रैंप बनाया गया है जिस पर कांग्रेस महासचिव कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका की सुरक्षा के मद्देनजर 150 पुलिसकर्मी में तैनात किए गए हैं।

संबंधित समाचार