बाल दिवस पर विशेष: बाल चित्रकार ने कलाकृति से जीता दिग्गजों का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाल हाथ जब पेंसिल पकड़ता है तो कागज पर जादू बिखर जाता है। ऐसी कलाकृति उसके हाथों से निकलती है कि देखने वाला दंग रह जाता है । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत देश के कई दिग्गज इस बालक की कला के मुरीद है। यह बाल चित्रकार ऊंचाहार के छोटे से …

रायबरेली। बाल हाथ जब पेंसिल पकड़ता है तो कागज पर जादू बिखर जाता है। ऐसी कलाकृति उसके हाथों से निकलती है कि देखने वाला दंग रह जाता है । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत देश के कई दिग्गज इस बालक की कला के मुरीद है। यह बाल चित्रकार ऊंचाहार के छोटे से गांव दौलतपुर का रहने वाला है।

दौलतपुर गांव के दीपक त्रिपाठी के सुपुत्र अंबिकेश त्रिपाठी कक्षा तीन के छात्र है। वह प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते है। कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते है। यह कहावत अंबिकेश के साथ चरितार्थ हुई है। बचपन में ही जब वह स्कूल भी नहीं जाते थे तो घर में पेंसिल लेकर कागज के टुकड़ों पर उन्होंने चित्रकारी स्वतः बनाना शुरू कर दिया था। उसके बाद जब उनका स्कूल में दाखिला हुआ तो इस अद्भुद कला में निखार आता गया।

और उन्होंने कक्षा एक से ही महापुरुषों और नेताओं व कलाकारों की आकृति को कागज पर उतरना शुरू कर दिया। उनकी इस अद्भुत कला को पता जब लोगों को हुआ तो उनकी ख्याति बढ़ने लगी । उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी , पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ,महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा ताई गायकवाड़ , स्वर कोकिला लतांगेशकर , फिल्म अभिनेता सलमान खान , मशहूर शायर व कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने इस बच्चे की सराहना करके उत्साहवर्धन किया है।

चित्रकारी के साथ पढ़ाई में भी अव्वल

अंबिकेश केवल कलाकृति में ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल है । इन्होंने इस वर्ष अपने स्कूल में सर्वोच्च अंक हासिल करके अपने क्षेत्र के मान बढ़ाया है । यह नित किसी न किसी सिलेब्रिटी की चित्रकारी किया करते है । प्रदेश के कई मीडिया समूह के संपादकों ने भी इनको सम्मानित करके इनका उत्साहवर्धन किया है ।

संबंधित समाचार