मिशन 2022: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के साथ ही सपा व बसपा व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि जिसने देश की …
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के साथ ही सपा व बसपा व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि जिसने देश की आजादी के लिए खून नहीं बहाया उन्हें आजादी का मतलब समझ नहीं आता। प्रियंका गांधी रविवार को बुलंदशहर में आयोजित पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

प्रियंका ने कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मजबूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कहा कि नेहरू ने कहा था कि भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है। गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी का मतलब मालूम था। उन्हें आजादी की कीमत पता थी। भाजपा नेतृत्व आजादी का आदर नहीं करता क्योंकि उसे आजादी का मतलब पता नहीं है।

इतना ही इसके आगे बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई बल्कि भाईचारा भी बढ़ाया है। एक बार फिर करो या मरो का समय आ गया है। आम लोगों का दर्द है कि हमें मंहगाई से मारा जा रहा है। इंसान की पहचान नहीं, केवल वोट बैंक की पहचान है। 70 साल लगे पेट्रोल को 70 रुपये तक आने में, लेकिन सात सालों में पेट्रोल 100 पर पहुंच गया।
कांग्रेस ने पूरे 5 साल अपने संगठन के बल पर भाजपा की महंगाई और लूट की नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया है।
कांग्रेस पार्टी संगठन के बल पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
लक्ष्य 2022
पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन, बुलंदशहर pic.twitter.com/kQDazAqp0h— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 14, 2021
अंत में प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ही इस देश की सच्चाई सामने ला सकती है। कांग्रेस ही लड़ रही है। सबसे पहले हमारा लक्ष्य है कि हम अपनी पार्टी को मजबूत इसलिए करेंगे क्योंकि हमें इस प्रदेश से महंगाई मिटानी है। इस प्रदेश से अराजकता मिटानी है। हमें इस प्रदेश में लोकतंत्र दोबारा स्थापित करना है जिसके जरिए आप सभी के अधिकार मजबूत बनेंगे।
