अमेठी: ह्यूमन राइट्स मिशन ने की बैठक, संगठन के कार्यों पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के कमरौली कस्बे में ह्यूमन राइट्स मिशन संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। ह्यूमन राइट्स मिशन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा व प्रदेश महासचिव पवन कुमार मौर्य की अध्यक्षता में एक संगठनात्मक बैठक की गई। जिसमें क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों व बाल अपराध व बाल श्रम सहित …

अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के कमरौली कस्बे में ह्यूमन राइट्स मिशन संगठन की बैठक का आयोजन किया गया।
ह्यूमन राइट्स मिशन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा व प्रदेश महासचिव पवन कुमार मौर्य की अध्यक्षता में एक संगठनात्मक बैठक की गई। जिसमें क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों व बाल अपराध व बाल श्रम सहित विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा की गई।

साथ ही सभी संगठन के सदस्यों को अपने-अपने दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि ह्यूमन राइट्स मिशन संगठन अमेठी सहित पूरे भारत मे कार्य कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी देना है। और बाल श्रम, मानव तस्करी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सहित किसी भी जानकारी के बारे पुलिस व प्रशासन को सहयोग प्रदान करना है।

इन मुद्दों पर दी गई जानकारी

बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी देना है जैसे बाल श्रम, मानव तस्करी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सहित तमाम अवैधानिक कार्याों के बारे में बताना साथ ही पुलिस व प्रशासन को सहयोग प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सोनी अमेठी जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार विश्वकर्मा, महासचिव संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव,जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी, रोहित शुक्ला, हमीद, निखिल रावत, शमीम नसीम, अनिल कुमार, सुशील कुमार, सूरज तिवारी, असद हुसैन, सहित जिला कार्यकारिणी व जनपद के सभी तहसील कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार