हरदोई: रजिस्टर पर फर्जी हाजिरी लगाकर हड़प रहे थे धन, सीडीओ ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा राना ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से संचालित ओ लेवल प्रशिक्षण केन्द्र गंगा सागर इंस्टीटृयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सरायथोक पूर्वी, हरदोई का का औचक निरीक्षण किया। इंस्टीट्यूट में रजिस्टर पर फर्जी उपस्थिति पाए जाने पर सीडीओ ने सरकार की अग्रिम दी गयी धनराशि वापस लिए जाने के निर्देश …

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा राना ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से संचालित ओ लेवल प्रशिक्षण केन्द्र गंगा सागर इंस्टीटृयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सरायथोक पूर्वी, हरदोई का का औचक निरीक्षण किया। इंस्टीट्यूट में रजिस्टर पर फर्जी उपस्थिति पाए जाने पर सीडीओ ने सरकार की अग्रिम दी गयी धनराशि वापस लिए जाने के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ के अनुसार निरीक्षण के समय केन्द्र पर 11प्रशिक्षणार्थियों में से सात प्रशिक्षणार्थी ही प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए पाये गये। जिनमें से तीन बच्चे अरूण, राजकमल व सुधाकर ने बत्या कि वह अक्टूबर, 2021 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जबकि प्रशिक्षण सत्र एक सितम्बर 2021 से प्रारम्भ किया गया था।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: शौच क्रिया से वापस आ रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत

उपस्थित पंजिका की जांच से स्पष्ट था कि एक दिन में पूरे माह की उपस्थित लगायी जा रही है। नम्बर 2021 में 15 दिन व्यतीत होने के बाद 2 नवम्बर 2021 से एक भी दिन की उपस्थित अंकित नहीं की गयी है। इस प्रकार फर्जी रूप से इस केन्द्र पर उपस्थित दर्ज की जा रही है। मौके पर उपस्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक प्रशिक्षणार्थी के लिए 15000 रुपए की दर से उक्त केन्द्र को 30 बच्चों के लिए कुल धनराषि 4,50,000 के सापेक्ष 26 बच्चों के लिए 25 प्रतिशत की धनराषि 97500 अग्रिम दी जा चुकी है।

इसके साथ ही जिले में संचालित अन्य दो प्रशिक्षण केन्द्र त्रिवेदी कालेज आफ आईटीएण्ड मैनेजमेंट, नघेटा रोड, हरदोई एवं कोरल इंस्टीटयूट आफ इन्फोटेक, आवास विकास कालोनी, सरकुलर रोड की भी जाॅच करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज