मुरादाबाद : बाइक सवारों ने फायरिंग कर मांगी रंगदारी, वीडियो वायरल
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर शिवनगर के सराफा बाजार में सोमवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। जयंतीपुर शिव नगर निवासी पवन रस्तोगी ने बताया कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर शिवनगर के सराफा बाजार में सोमवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। जयंतीपुर शिव नगर निवासी पवन रस्तोगी ने बताया कि उनकी लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है।
सोमवार की दोपहर वह दुकान में बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक आए। आरोप है कि युवकों ने तमंचा लहराते हुए धमकी दी कि यहां दुकान चलानी है तो सभी सुनारों को 20-20 हजार रुपये देने होंगे। अगर, रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
इसके बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। फायरिंग के बाद युवक तमंचे लहराते हुए भागने लगे। इस दौरान अचानक उनकी बाइक गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पवन रस्तोगी नेतीनों युवकों के खिलाफ मझोला पुलिस को नामजद तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
