मुरादाबाद : सड़को पर उतरे सफाई कर्मचारी निकाली बाइक रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पदोन्नति समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। विभाग को चेताया कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार करने से भी पीछे नहीं रहेंगी। मंगलवार को पंचायतीराज विभाग में पंजीकृत सफाई कर्मचारी विकास भवन पर एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से बाइक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पदोन्नति समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। विभाग को चेताया कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार करने से भी पीछे नहीं रहेंगी।

मंगलवार को पंचायतीराज विभाग में पंजीकृत सफाई कर्मचारी विकास भवन पर एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से बाइक रैली शुरू की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अकबर हुसैन ने बताया कि पंचायती राज विभाग में 108000 सफाई कर्मचारी पंजीकृत है।

जोकि पाचं सालों से सफाई कर्मचारी की सेवा नियमावली बनाए जाने, पदोन्नति करने, सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किए जाने की पांच सूत्रीय मांग कर रहे है। इसके लिए प्रांतीय व जनपद स्तर पर ज्ञापन भी प्रेषित किया है। लेिकन आश्वसन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ । जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हैं।

संबंधित समाचार