भाजपा किसान मोर्चा 28 को निकालेगी ट्रैक्टर रैली: लालजी यादव
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आज से भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मऊ जनपद से किसान ट्रैक्टर रैली का भव्य शुभारंभ कर रहे हैं। इसी क्रम में अलग-अलग तिथियों में प्रदेश के सभी जनपदों …
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि आज से भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मऊ जनपद से किसान ट्रैक्टर रैली का भव्य शुभारंभ कर रहे हैं। इसी क्रम में अलग-अलग तिथियों में प्रदेश के सभी जनपदों में किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन होना है।
वहीं, गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों में अलग-अलग तिथियों में ट्रैक्टर रैली का आयोजन निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसान मोर्चा के पदाधिकारी ट्रैक्टर रैली निकालकर यह बताने का प्रयास करेंगे कि प्रदेश का किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है और वास्तव में भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार प्रदेश में आने के बाद ही प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के ऋण को माफ करके किसानों के प्रति अपना वादा पूरा किया था।
पढ़ें: पीएम मोदी की रैली में गईं बसें, अयोध्या में यात्री दिखे बेबस
आज उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेकों लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। जिसको जन-जन तक पहुंचाते हुए किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता टैक्टर रैली निकालकर जन जागरण करेंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिले की किसान ट्रैक्टर रैली अभियान का प्रमुख विकास सिंह को बनाया गया। गोरखपुर की रैली 28 नवम्बर को 12:30 बजे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह से निकली जायेगी। वहीं, प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे, विकास सिंह श्रीनेत, सत्यजीत सिंह, महेश कुमार दुबे, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि लोग रहे।
