मुरादाबाद : जिरह को नहीं पहुंचे ठाकुरद्वारा विधायक, तलब
मुरादाबाद,अमृत विचार। आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे ठाकुरद्वारा विधायक बयान दर्ज होने के बाद जिरह को नहीं पहुंचे। जिस पर कोर्ट ने जिरह के लिए 22 नवंबर को तलब किया है। 2017 में ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नवाब जान ने जीत हासिल की थी। प्रमाण-पत्र हासिल करने के बाद उनकी मौजूदगी में …
मुरादाबाद,अमृत विचार। आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे ठाकुरद्वारा विधायक बयान दर्ज होने के बाद जिरह को नहीं पहुंचे। जिस पर कोर्ट ने जिरह के लिए 22 नवंबर को तलब किया है। 2017 में ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नवाब जान ने जीत हासिल की थी।
प्रमाण-पत्र हासिल करने के बाद उनकी मौजूदगी में वापसी के वक्त प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाला था। जिस पर पुलिस प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए विधायक नवाब जान व उनके समर्थकों के खिलाफ ठाकुरद्वारा कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया था।
मामले में स्थानीय एमपी-एमएलए पुनीत गुप्ता की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। गवाहों के साथ आरोपी विधायक अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। मंगलवार को उसने जिरह होनी थी। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि विधायक जिरह के लिए नहीं आए। जिस पर कोर्ट ने 22 नवंबर को तलब किया है।
