अयोध्या: भाजपा एक माह तक चलाएगी अमृत महोत्सव महाअभियान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा के महानगर संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में पार्टी जनपद में एक महीने तक अमृत महोत्सव अभियान चलाएगी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवम्बर से लेकर शहीद अशफाक उल्लाह के बलिदान दिवस 19 दिसंबर तक भाजपा का यह महाअभियान चलता रहेगा, …

अयोध्या। भाजपा के महानगर संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में पार्टी जनपद में एक महीने तक अमृत महोत्सव अभियान चलाएगी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवम्बर से लेकर शहीद अशफाक उल्लाह के बलिदान दिवस 19 दिसंबर तक भाजपा का यह महाअभियान चलता रहेगा, जिसमें 75 हजार लोग वंदे मातरम का वंदन करेंगे।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 25 लोगों की समिति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि महाभियान के दौरान 90 बस्तियों व 107 छोटी बस्तियों में भारत माता की पूजा होगी। तीन प्रचार रथों के माध्यम से शहीदों की गाथाओं का वर्णन होगा।

5 दिसंबर को 465 जगहों पर भारत मां का पूजन होगा। इस दौरान ऐतिहासिक स्थलों पर घटनाओं के पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। 18 दिसम्बर को सूर्य कुंड पर एक शाम शहीदों के नाम पर 11000 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 19 दिसंबर को बड़ा कार्यक्रम होगा। 75 हजार से अधिक लोग वंदे मातरम का वंदन करेंगे।

पीएम मोदी की रैली में गईं बसें, अयोध्या में यात्री दिखे बेबस

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री की रैली का खासा असर अयोध्या जिले की यातायात व्यवस्था और कार्तिक पूर्णिमा मेले पर पड़ा है। पीएम की रैली में जिले से भीड़ ले जाने के लिए लगभग 160 सरकारी बसें लगाई गईं और यहां परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा के नाते अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालु बेबस हो गए। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें:-पीएम मोदी की रैली में गईं बसें, अयोध्या में यात्री दिखे बेबस

संबंधित समाचार