बाराबंकी: संगीन आरोपों में दोषी पाया गया सहायक शिक्षक निलंबित, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी मनमानी, अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार के चलते आज एक और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के प्राथमिक विद्यालय निवहा के सहायक अध्यापक सच्चिदानंद सिंह को अभद्र व्यवहार व …

बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी मनमानी, अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार के चलते आज एक और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के प्राथमिक विद्यालय निवहा के सहायक अध्यापक सच्चिदानंद सिंह को अभद्र व्यवहार व अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया गया। जिसकी पुष्टि स्वयं खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ला ने फोन पर दी।

जानकारी के अनुसार, सहायक अध्यापक सच्चिदानंद सिंह की सहायक अध्यापिका प्रियंका दुबे ने शिकायत की थी। जिस पर बिना विलम्ब किए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ला ने कार्यवाही की और पाया कि सहायक अध्यापक सच्चिदानंद सिंह अभद्र व्यवहार, अनुशासनहीनता, विभागीय नियमों की अवहेलना करते हुए वित्तीय गबन करना, अपने मूल दायित्वों के विपरीत स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण, पदेन दायित्वों का निवर्हन न करना व कम्पोजिट ग्रांट सहित समस्त मदों का अपव्यय एवं विद्यालय की रंगाई-पोताई ना करना, कई मामलों में कसूरवार पाए गए।

जिस पर कार्यवाही करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ला ने शीघ्र ही सहायक अध्यापक सच्चिदानंद सिंह को सस्पेंड करते हुए उक्त प्रकरण की जानकारी बीएसए अजय कुमार सिंह को दी। बीएसए ने बताया कि निलंबित सहायक अध्यापक को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

बीएसए ने बीईओ देवां से मांगा स्पष्टीकरण

आरोपों से घिरे खण्ड शिक्षा अधिकारी देवां राम नारायन यादव पर बीएसए अजय कुमार सिंह एक्शन में दिखें और मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांग डाला। खण्ड शिक्षा अधिकारी देवां पर कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता न होना, शिक्षण कार्य का वातावरण न बनाकर शिक्षकों का उत्पीड़न एवं भयादोहन किया जाना, इत्यादि गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब देखना ये है कि उक्त मामले में बीएसए का क्या रुख रहता है।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों समेत सात लोगों की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार