बरेली: बैंकिंग उद्योग केवल बचत खाते के बारे में नहीं है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग व रुहेलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को साप्ताहिक वैल्यू एडेड प्रोग्राम की शुरुआत की। कार्यक्रम का विषय इमर्शन – बैंकिंग उद्योग का पहला अनुभव है। कार्यक्रम 22 नवंबर तक चलेगा। प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में यस बैंक के कुश गुप्ता …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग व रुहेलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को साप्ताहिक वैल्यू एडेड प्रोग्राम की शुरुआत की। कार्यक्रम का विषय इमर्शन – बैंकिंग उद्योग का पहला अनुभव है। कार्यक्रम 22 नवंबर तक चलेगा।

प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में यस बैंक के कुश गुप्ता ने बैंकिंग उद्योग पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बैंकिंग उद्योग केवल बचत खाते के बारे में नहीं है। इसमें चालू खाता, सावधि जमा, आवर्ती जमा के साथ ही व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) भी शामिल है। एसआईपी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कम उम्र के लोग जोखिम लेने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन हमारे पिता या ऊपर की पीढ़ी जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए वे अपनी राशि एफडी या आरडी में निवेश करना चाहते हैं। हम लोग जोखिम ले सकते हैं और हमें अपनी राशि को एसआईपी में निवेश करना चाहिए, जो एफडी या आरडी की तुलना में अधिक रिटर्न देगा।

दूसरे सत्र में दुष्यंत गौड़ ने बैंकिंग सेक्टर में कॅरियर के लिए आवश्यक स्किल्स और नॉलेज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एमबीए के बाद अच्छे भविष्य के लिए छात्र बैंकिंग इंडस्ट्री का रुख कर सकते हैं।

कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. के.पी सिंह, कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. तूलिका सक्सेना, सुश्री वर्षा, डॉ. मंजुला सिंह, डॉ. प्रियंका रस्तोगी हैं। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के मैनेजर वक्ता और ट्रेनर के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रो पीबी सिंह, प्रो. राजकमल, आलोक सक्सेना, डॉक्टर नम्रता यादव दास, डा. रोमिता खुराना, नवनीत शुक्ला समेत एमबीए के छात्र उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार