नाम बदलने वाली भाजपा सरकार को बदलने को तैयार है जनता: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्र को समर्पित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता बदलने के लिये तैयार बैठी है। गाजीपुर से लखनऊ तक अखिलेश यादव की समाजवादी विजय …

गाजीपुर। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्र को समर्पित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता बदलने के लिये तैयार बैठी है। गाजीपुर से लखनऊ तक अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा शुरू करने से पहले अखिलेश ने अपने सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के ओम प्रकाश राजभर के साथ एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि वे आने वाले समय में बदलाव की लहर देख रहे हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा बदलाव होगा।

प्रदेश में अमन चैन के लिये 2022 में बदलाव होकर रहेगा। वहीं, भाजपा सरकार पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि नाम बदलने में माहिर इस सरकार ने आधा अधूरा एक्सप्रेस-वे तैयार किया है। साथ ही कहा कि यह एक्सप्रेस-वे यहीं नहीं रुकेगा। अगर गंगा पर भी पुल बनाना पड़ेगा तो आगे पुल बनाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। वास्तव में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण का सपना समाजवादियों ने देखा था। जिसका मकसद था कि यहां से दिल्ली लखनऊ की दूरी कम हो जाये। यह सिर्फ दूरी कम नहीं करेगा।

पढ़ें: अमेठी: कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होगा नन्द महर धाम पर दो दिवसीय मेले का आयोजन

बल्कि खुशहाली का एक्सप्रेस-वे होगा। साथ ही कहा कि सपा की सरकार आने पर एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडी बनेगी। जिससे किसान को खेत में पैदा उत्पाद को लाने ले जाने में आसानी हो और उचित मूल्य भी मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने भावुक जनता को धोखा देने का काम किया है। जो वादे किये गये वो पूरे नहीं किये गये हैं। आज भी शिलान्यास का शिलान्यास कर रहे हैं।

इस मौके पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भोजपुरी अंदाज में कहा “ गुजराती लोग मिलकर यूपी को पैदल बना दिया। जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं, यह नारा आज से चालू करो। यूपी सरकार 60 पैसा प्रति यूनिट बिजली खरीदती है और ग्रामीण इलाका में सात रुपये यूनिट बेचती है।

संबंधित समाचार