बरेली: बहेड़ी से गायब हुई किशोरी दिल्ली में मिली, आरोपित युवक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी से करीब छह दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है। जिसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। किशोरी के लपता होने के बाद बहेड़ी पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया …

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी से करीब छह दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है। जिसके बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। किशोरी के लपता होने के बाद बहेड़ी पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि अभी तक आरोपित युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की तलाश में जुटी है।

आरोपित युवक के पिता बोले- तुम्हारी बेटी ने कर लिया धर्म परिवर्तन
दरअसल, 11 नवंबर को बहेड़ी कस्बा की रहने वाली एक किशोरी संदिग्ध हालत में बाजार से गायब हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन की तो लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को बहेड़ी के ही रईस अहमद के बेटे जीशान के साथ देखी थी। परिजन जब जीशान घर पहुंचे तो वह नहीं मिला। लड़की के परिजनों ने शिकायत की तो जीशान के पिता रईस अहमद ने साफ कहा कि उनकी लड़की ने धर्म परिवर्तन कर उनके बेटे से निकाह कर लिया है। विरोध पर लड़की पक्ष से रईस उसके बेटे वसीम और निहाल ने मारपीट की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो आरोपित घर पर ताला डालकर भाग गए थे।

करणी सेना ने बनाया था पुलिस पर दबाव
बताया जा रहा है कि जब मामले की जानकारी करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह को हुई तो वह संगठन के साथ थाने पहुंचे और पुलिस पर किशोरी की बरामदगी का दबाव बनाया। इसी के साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी मामले को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए थे।

दिल्ली में दिखाई दे रही थी जीशान की लोकेशन
पुलिस ने जब आरोपित जीशान के मोबाइल की लोकेशन ढूंढी तो वह दिल्ली की मिली। जिसके बाद बहेड़ी से टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर लिया। मगर आरोपित जीशान उन्हें नहीं मिला। फिलहाल किशोरी को थाने में बैठाकर उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार