लखनऊ: डांसर सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अपने डांस से अलग पहचान बनाने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गयी है। बता दें कि लखनऊ में उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमें में वारंट जारी कर दिया गया है। सपना चौधरी हरियाणवी सिंगर और मशहूर डांसर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपना चौधरी एक डांस कार्यक्रम रद करने और …

लखनऊ। अपने डांस से अलग पहचान बनाने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गयी है। बता दें कि लखनऊ में उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमें में वारंट जारी कर दिया गया है। सपना चौधरी हरियाणवी सिंगर और मशहूर डांसर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपना चौधरी एक डांस कार्यक्रम रद करने और टिकट का पैसा भी वापस नहीं करने के मामले में हाजिर न होने पर अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने बुधवार को चौधरी के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को 22 नवंबर तक इस पर अमल करने को कहा, जो मामले की सुनवाई की अगली तारीख है। दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को इस सिलसिले में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था।

दरअसल अदालत इस मामले में सपना के खिलाफ आरोप तय करेगी जिसके लिए आरोपी की उपस्थिति आवश्यक है। सपना चौधरी ने पहले भी अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया गया था।

क्या था मामला?

आरोप है कि सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। जिसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का पैसा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि, उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। अदालत इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:-किताब में ‘आपत्तिजनक’ सामग्री को लेकर वसीम रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज

संबंधित समाचार