मुरादाबाद : कंगना के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भवानी सेना की जिलाध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर ने अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद के माध्यम से अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दायर किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा था कि 1947 में देश को आजादी नहीं, भीख मिली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भवानी सेना की जिलाध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर ने अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद के माध्यम से अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दायर किया है।

उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा था कि 1947 में देश को आजादी नहीं, भीख मिली थी। असली स्वतंत्रता तो 2014 में मिली है। उनके इस बयान से देश के लिए बलिदान देने वाले महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व लाला लाजपत राय सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का घोर अपमान हुआ है। कंगना का यह बयान देश विरोधी है। इसलिए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित समाचार