मुरादाबाद : ब्रजेंद्र व संजय को मिला सर्वोत्तम भेदक का तमगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मतलबपुर स्थित फायरिंग रेंज में चल रही पीएसी अलार्म एफीशिएंसी रेस व शूटिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल 23वीं वाहिनी, मुरादाबाद के शूटरों का दबदबा रहा। रेस व शूटिंग प्रतियोगिता में 23वीं वाहिनी के शूटरों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नवीं वाहिनी मुरादाबाद और आठवीं वाहिनी बरेली के शूटरों ने दूसरा व तीसरा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मतलबपुर स्थित फायरिंग रेंज में चल रही पीएसी अलार्म एफीशिएंसी रेस व शूटिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल 23वीं वाहिनी, मुरादाबाद के शूटरों का दबदबा रहा। रेस व शूटिंग प्रतियोगिता में 23वीं वाहिनी के शूटरों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नवीं वाहिनी मुरादाबाद और आठवीं वाहिनी बरेली के शूटरों ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग में नवीं वाहिनी के ब्रजेंद्र सिंह व कारबाइन-एमपी में 23वीं वाहिनी के संजय यादव ने सर्वोत्तम भेदक का तमगा हासिल किया। मार्च पास्ट व पुरस्कार वितरण के बाद चार दिन से चल रही प्रतियोगिता का समापन हो गया।

23वीं वाहिनी पीएसी द्वारा चार दिन से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। एफिशिएंसी रेस के अलावा पिस्टल-रिवॉल्वर, कारबाइन-एमपी 5 शूटिंग प्रतियोगिता की गई। गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ, रायफल शूटिंग में 520 अंक के साथ 23वीं वाहिनी पीएसी की टीम अव्वल रही, जबकि 403 अंक के साथ आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली द्वितीय और 305 अंक के साथ नवीं वाहिनी, पीएसी मुरादाबाद तीसरे स्थान पर रही।

रायफल शूटिंग बिग बोर प्रोन थ्री पी में 570 अंक के साथ 23वीं वाहिनी पहले, 436 अंक के साथ आठवीं वाहिनी बरेली दूसरे और 364 अंक के साथ नवीं वाहिनी तीसरे स्थान पर रही। रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में 417 अंक के साथ नवीं वाहिनी पहले, 227 अंक के साथ 23वीं वाहिनी दूसरे और 88 अंक के साथ आठवीं वाहिनी बरेली तीसरे स्थान पर रही। रिवाल्वर-पिस्टल एकल प्रतियोगिता में नवीं वाहिनी के प्लाटून कमांडर ब्रजेंद्र सिंह 176 अंक हासिल कर सर्वोत्तम भेदक बने। कारबाइन-एमपी 5 में 23वीं वाहिनी के संजय यादव ने 155 अंक प्राप्त कर सर्वोत्तम भेदक का तमगा हासिल किया। कारबाइन-एमपी 5

शूटिंग में 23वीं वाहिनी पहले स्थान पर रही
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को इंडोर फायरिंग रेंज में एयर रायफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 23वीं वाहिनी पहले, आठवीं वाहनी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में आईजी पीएसी अमित चंद्रा उपस्थित रहे। सभी टीमों ने अपनी वाहनी के झंडे के साथ मार्च पास्ट किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेनानायक शालिनी के अलावा वंशराज, रजनीश कुमार, देवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, हरीश चंद्र उपाध्याय, नवनीत सूबेदार, पान सिंह, डॉ. यासिर अराफात, मनोज कुमार बिष्ट, गणेश सिंह, चूड़ामणि जोशी, सुभाष चंद्र और दीपक तोमर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार