अमरोहा : कार्तिक पूर्णिमा पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मां में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा पाठ भी किया। भोर की पहली किरण से ही स्नान का दौर शुरु हो गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मां में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा पाठ भी किया। भोर की पहली किरण से ही स्नान का दौर शुरु हो गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मचान से पुलिस कर्मियों ने नजर रखी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने देशी घी के साथ गर्म-गर्म काली दाली की खिचड़ी का आंनद लिया और अपने घरों को लौटने लगे।
पिछले दस दिन से तिगरी गंगा घाट पर तंबूओं का शहर बना हुआ था। लाखों की संख्या में श्रद्धालु तिगरी गंगा मेले में पहुंचे गए और अपने डेरे बनाकर रहना शुरु कर दिया। हर रोज श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और मेले का भरपूर आंनद लिया। शुक्रवार को मुख्य गंगा स्नान पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पुण्य लाभ कमाया। गंगा घाटों पर दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आ रहे थे।
सूर्य की पहली किरण के साथ ही स्नान भी शुरु हो गया। गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स मौजूद रही और गंगा में जल पुलिस का पहरा रहा। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को जागरुक करते रहे कि गहरे जल में न जाएं। स्नान के बाद मेले में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ लगी रही। लोगों ने जलेबी का भरपूर आंनद लिया।
