अमरोहा : गंगा स्नान के पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मां पुष्पावती गंगा घाट पूठ में शुक्रवार को प्रातः से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पूठ पर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घर में सुखा शांति …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मां पुष्पावती गंगा घाट पूठ में शुक्रवार को प्रातः से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पूठ पर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर घर में सुखा शांति की प्रार्थना की। बहुत से श्रद्धालुओं ने गंगाघाट पर ही अनुष्ठान भी करवाए।

मां पुष्पावती गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का मेला अपने पूरे शबाब पर था। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ठंड के बावजूद भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ गंगास्नान किया तथा सूर्य को अर्घ्य देखर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बहुत से श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अनुष्ठान भी करवाए। मां पुष्पावती गंगा घाट पूठ पर प्राचीन काल से गंगा स्नान का मेला लगता चला रहा है।

गंगा के किनारे सरकारी सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने अपने कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को सुविधा देने का प्रयास भी किया गया। गंगा किनारे लगे मेले में कॉस्मेटिक खेल खिलौने एवं चाय पकौड़ी की दुकान पर श्रद्धालुओं द्वारा जमकर खरीदारी की गई मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान गस्त करते दिखाई दिए और श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते देखे गए।

संबंधित समाचार