रायबरेली: सड़क के गड्ढे में फंसी बाइक से गिरकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के थाना क्षेत्र के सेमरी-कानपुर मार्ग पर त्रिवेणी काशी महाविद्यालय सेमरी के पास शनिवार की दोपहर सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के फंसते ही महिला अचानक बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाइक चालक ने आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी खीरों पहुंचाया। …

रायबरेली। जिले के थाना क्षेत्र के सेमरी-कानपुर मार्ग पर त्रिवेणी काशी महाविद्यालय सेमरी के पास शनिवार की दोपहर सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के फंसते ही महिला अचानक बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाइक चालक ने आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका अपने पुत्र के साथ उन्नाव से रायबरेली के डिडौली में एक रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी।

सीएचसी खीरों से मिले मेमो के आधार पर खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजई खेड़ा मजरे पतारी गांव निवासी सावित्री 45 वर्ष अपने बड़े पुत्र सूरज सिंह के साथ बाइक से हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में रिस्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने जा रही थी। कानपुर-सेमरी मुख्य मार्ग पर स्थित त्रिवेणी महाविद्यालय सेमरी के पास सूरज सिंह की बाइक सड़क के गड्ढे में चली गयी। इस दौरान बाइक में पीछे बैठी उसकी मां सावित्री सिंह बाइक से नीचे सड़क पर गिर गयी।

पढ़ें: औरैया में जमीन के टुकड़े के लिये कर दी भाई की हत्या

जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गयी। आसपास मौजूद लोगों ने सूरज को समझाते हुए सावित्री को एम्बुलेंस से सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पहुंची खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सावित्री की मौत की सूचना उसके गांव रजई खेड़ा उन्नाव व रिश्तेदारी डिडौली रायबरेली को दी गयी। मृतका सावित्री के पति संग्राम सिंह विकलांग है।

जिसके चलते अपने दो पुत्रों सूरज सिंह व रिशू सिंह तथा दो पुत्रियों सोनम व दिब्या पालन पोषण सावित्री ही करती थी । प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार