हरदोई: एसडीएम स्वाति की कार्यशैली से अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सवायजपुर तहसील के कैथा गांव पहुंच कर एसडीएम ने गरीब किसान की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। क्षेत्र में एसडीएम स्वाति शुक्ला की कार्यशैली से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने साफ लहजे में कहा है कि किसी भी गरीब, दुर्बल व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं …

हरदोई। सवायजपुर तहसील के कैथा गांव पहुंच कर एसडीएम ने गरीब किसान की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। क्षेत्र में एसडीएम स्वाति शुक्ला की कार्यशैली से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने साफ लहजे में कहा है कि किसी भी गरीब, दुर्बल व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने तहसील क्षेत्र के कैथा गांव पहुंचकर यहां के निवासी से शिवमंगल पुत्र नारायण की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि शिवमंगल की जमीन पर बीते लगभग 10 वर्षों से गांव निवासी सुखपाल पुत्र अनिल अवैध रूप से कब्जा किए था। जिसको उन्होंने मौके पर जाकर राजस्व टीम से पैमाइश कराने के बाद कब्जा मुक्त करवा दिया और वास्तविक भू स्वामी शिवमंगल को कब्जा दिलवाया।

यह भी पढ़ें:-क्या सुलझेगी आचार्य नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी? सीबीआई ने आनंद गिरि और दो अन्य के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

एसडीएम के इस कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना भी हो रही है। बताते चलें कि एएडीएम स्वाति शुक्ला ने जब से सवायजपुर का कार्यभार संभाला है तब से वह लगातार गांव-गांव जाकर स्थलीय जांच कर रही हैं और हर पीड़ित को कम से कम समय में न्याय दिलाने का प्रयास कर रही हैं। एसडीएम स्वाति शुक्ला प्रतिदिन धान खरीद केंद्र, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मतदान केंद्र आदि का निरीक्षण करती हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार