हरदोई: पत्नी व अबोध बेटी की हत्या कर सर्राफा व्यापारी ने लगाई फांसी, जानें वजह?
हरदोई। सर्राफा व्यापारी ने शनिवार की देर शाम अपनी पत्नी व अबोध बेटी की चाकू से हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता उस समय लगा जब मृतक सराफा व्यापारी के पिता घर पहुंचे। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर …
हरदोई। सर्राफा व्यापारी ने शनिवार की देर शाम अपनी पत्नी व अबोध बेटी की चाकू से हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता उस समय लगा जब मृतक सराफा व्यापारी के पिता घर पहुंचे। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के सदर बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी अनूप शर्मा 32 ने शनिवार की देर शाम अपनी 30 वर्षीय पत्नी दीपा व 4 वर्षीय पुत्री बिट्टू की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद व्यापारी अनूप ने खुद को फांसी के फंदे पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली।
यह भी पढ़ें:-आरोपी से प्यार करती थी तो भी नहीं माना जा सकता कि संबंध बनाने की सहमति दी थी- अदालत
घटना का पता उस समय लगा जब मृतक सुधीश के पिता जो कि अपने रिश्तेदारी गए थे शनिवार की देर शाम घर वापस आए। घटना की खबर सुनते ही मृतक व्यापारी के घर के बाहर दर्जनों लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही जिला पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए घटना के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं पारिवारिक काले की बात भी प्रकाश में आ रही है।
यह भी पढ़ें:-क्या सुलझेगी आचार्य नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी? सीबीआई ने आनंद गिरि और दो अन्य के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र
