बरेली: किसान आंदोलन में मृतक किसानों को दी श्रद्धांजलि
बरेली, अमृत विचार। सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने पर शनिवार को महानगर कांग्रेस की तरफ से किसान विजय दिवस मनाया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें सरकार के इस निर्णय को किसानों की बड़ी जीत बताया गया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार …
बरेली, अमृत विचार। सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने पर शनिवार को महानगर कांग्रेस की तरफ से किसान विजय दिवस मनाया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें सरकार के इस निर्णय को किसानों की बड़ी जीत बताया गया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की तपस्या के आगे झुकने को मजबूर हुई।
किसान पिछले एक वर्ष से इसके लिए आंदोलन कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भी किसानों की इस लड़ाई में उनका साथ दिया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने इन किसानों को आन्दोलनजीवी, आतंकवादी कहा, तमाम तरह से अपमानित किया। आंदोलन के दौरान करीब 700 किसानों की मौत हो गई।
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी किसानों की बड़ी जीत है, उनके संघर्ष की जीत है। राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़कों तक इस कानून का विरोध किया और किसानों का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन के दौरान जान गंवा देने वाले किसानों के सम्मान में डीडीपुरम स्थित शहीद स्तम्भ पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर हाजी इस्लाम बब्बू, योगेश जौहरी, केके दीक्षित, पारस शुक्ला, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, बिलाल कुरैशी, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, राजेश कुमार, सरबत हुसैन हाशमी, सुनील मनचंदा, अब्दुल अल्वी, पंकज शर्मा, कुमकुम शर्मा, हेमा बत्रा सुनीता मनचंदा, सुचित्रा सिंह मौजूद रहीं।
