बरेली: एलएलबी में प्रवेश को 8 सीटों के लिए छठी मेरिट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी की लगभग सभी सीटें भर गई हैं। बची आठ सीटों पर प्रवेश के लिए छठी मेरिट जारी की है। मेरिट में शामिल छात्रों को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद वेटिंग में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी की लगभग सभी सीटें भर गई हैं। बची आठ सीटों पर प्रवेश के लिए छठी मेरिट जारी की है। मेरिट में शामिल छात्रों को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद वेटिंग में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा।

बरेली कॉलेज की 352 सीटों पर प्रवेश हो रहे हैं जिसमें अब सिर्फ ओबीसी की सीटें बची हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ वीपी सिंह ने बताया कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021- 22 में प्रवेश के लिए जारी छठी मेरिट सूची में स्थान पाए अभ्यर्थी 21 नवंबर को 12:00 से 1:00 के मध्य बरेली कॉलेज बरेली के विधि विभाग में आकर प्रवेश अवश्य सुनिश्चित कर लें।

सीटें खाली रह जाने पर 1:30 बजे वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा। मेरिट के अनुसार ओबीसी ओपन 571 से 606 और ओबीसी ओपन वेटिंग 608 से 630 रैंक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।

संबंधित समाचार