सीतापुर: युवक को दबंगों ने चार मंजिल इमारत से फेंका, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर से सटे रामकोट इलाके की काशीराम कॉलोनी में एक युवक को शनिवार की रात चार मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस भी इस मामले …

सीतापुर। शहर से सटे रामकोट इलाके की काशीराम कॉलोनी में एक युवक को शनिवार की रात चार मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस भी इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के निवासी सबा ने बताया की उसके पति हीरा और पड़ोसी संतोष के बीच शराब के नशे में होने के कारण किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर उसके पति को 4 मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही काशीराम चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और युवक के परिवार वालों ने उसे बिना किसी देरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

पढ़े-26 नवंबर को लविवि में दीक्षांत समारोह, तैयारियों के साथ यूनिफॉर्म का भी किया गया निर्धारण

घायल की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को 4 मंजिल इमारत से नीचे फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि युवक को फेंका नहीं गया है। यह लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान यह युवक तीन मंजिल से नीचे गिर गया है। जिससे घायल हो गया। उसको लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार