फिरोजाबाद में आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा, आठ घायल
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक परिवार के आठ सदस्य घायल हो गये। जिनमें दो को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को बताया बीती रात क्षेत्र के गांव गढी छीपनी के पास एक्सप्रेसवे एक …
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक परिवार के आठ सदस्य घायल हो गये। जिनमें दो को आगरा रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को बताया बीती रात क्षेत्र के गांव गढी छीपनी के पास एक्सप्रेसवे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से तेज गति से आ रही ईको कार उससे टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार एक परिवार के आठ लोग घायल हो गए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगरा रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पढ़ें: अयोध्या: क्षेत्रीय विधायक की मेहनत लाई रंग, अब जल्द ही शुरू होगा बाईपास का निर्माण
उन्होंने बताया कि सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया तत्काल थाना प्रभारी संग मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने एक घंटे से अधिक देर तक रुक अपनी मौजूदगी में कराया इलाज कराया। और खबरों की जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
सीतापुर: युवक को दबंगों ने चार मंजिल इमारत से फेंका..
शहर से सटे रामकोट इलाके की काशीराम कॉलोनी में एक युवक को शनिवार की रात चार मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस भी इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
